जमशेदपुर : कांग्रेस नेता बबलू नौशाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मानगो चेपा पुल के पास ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया. शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में तख्तियां लिये लोगों को जागरूक करते रहे. (नीचे भी पढ़ें)
शहर में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे बचाव के लिए कांग्रेस की ओर से मानगो चेपा पुल के पास जागरूकता अभियान चलाया गया. पार्टी कार्यकर्ता बबलू नौशाद के नेतृत्व में उनके कार्यालय से हाथों में सड़क सुरक्षा संबंधी पोस्टर लेकर निकले एवं चेपा पुल तक सड़क पर लोगों को दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया. उन्होंने लोगों को सड़क पर चलने के नियम बताते हुए दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाने एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आग्रह किया. यह जागरूकता रैली चेपा पुल से होते हुए पुरुलिया रोड से गुजरी और दोपहिया वाहनों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने की ताकीद की गई. रैली में 100 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया.



