गालूडीह : गालूडीह के जमीन माफियाओं के खिलाफ बड़बिल गांव स्थित रंकिणी डूंगरी पहाड़ की जमीन को बेचने से एवं पेड़ कटाई बचाव को लेकर ठाकरान पहाड़ संरक्षण समिति सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए पहल तेज कर दी है। समिति के अध्यक्ष विकास भकत के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल सांसद, उपायुक्त, डीएफओ, घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी व गालूडीह थाना प्रभारी से मिला और ज्ञापन सौंपा। समिति प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचकर सांसद विद्युत वरण महतो, उपायुक्त विजया जाधव एवं डीएफओ से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही पेड़ कटाई व कटा हुआ पेड़ परिवहन पर रोक लगाने की मांग की गई है। (नीचे भी पढ़ें)
समिति अध्यक्ष विकास भकत, अशोक महतो ने उपायुक्त, सांसद व डीएफओ को रंकिणी डूंगरी जमीन की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। कहा उक्त जमीन स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट के नाम से है, जमीन को बेचने के लिए कुछ लोगो द्वारा पिलर गड़ कर चार दिवारी करने का प्रयास किया जा रहा। जमीन में लगे पेड़ को कटाई कर जेसीबी से समतलीकरण किया जा रहा, छोटे छोटे पेड़ को रौंदा जा रहा, जमीन के वास्तविकत स्थित की जांच कर पेड़ को अवैध रूप से काट कर परिवहन करने वाले व जमीन बिक्री के प्रयास करने वाले पर उचित कारवाई किया जाय। सांसद विद्युत वरण महतो, उपायुक्त एवं डी एफ ओ ने आश्वासन देते हुए समिति सदस्य को कहा मामले पर जांच कर कारवाई किया जाएगा। मौके पर समिति प्रतिनिधि मंडल में विकास भकत, मानस दास, अशोक महतो, खुदी राम महतो शामिल थे।




