जमशेदपुर : जनवरी महीने में बहुत कम पर्व और त्योहार होते है. इस दौरान अधिकांश छुट्टी शनिवार और साप्ताहिक अवकाश यानी रविवार की है. अलग-अलग राज्यों के हिसाब से छुट्टियां घोषित की जाती हैं. छुट्टियों की सूची आरबीआई द्वारा जारी की जाती है. झारखंड में कुल आठ दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें दूसरा और चौथा शनिवार के साथ साप्ताहिक छुट्टी भी शामिल है. बैंकों में अवकाश होने से ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. बैंकों की सभी ऑनलाइन सेवाएं पूरे महीने काम करती हैं और इस दौरान ग्राहक अपने काम को ऑनलाइन कर सकते हैं. बैंकों की छुट्टी वाले दिन केवल शाखाएं बंद होती हैं. एटीएम, कैश डिपॉजिट मशीन और पासबुक प्रिंटिग मशीन चालू रहती है. वहीं इस दौरान बैंकों में मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सेवाएं भी एक्टिव रहती हैं. (नीचे पढ़ें सूची)
तिथि — दिन — राज्य — कारण
1 जनवरी 2023- रविवार — सभी राज्यों में.
2 जनवरी 2023- सोमवार — मिजोरम — नए साल के उपलक्ष्य में.
8 जनवरी 2023- रविवार — सभी राज्यों में — साप्ताहिक अवकाश.
11 जनवरी 2023- बुधवार — मिजोरम — मिशनरी डे.
12 जनवरी 2023- गुरुवार — पश्चिम बंगाल — स्वामी विवेकानंद जयंती.
14 जनवरी 2023- शनिवार — पूरे राज्य में — मकर संक्रांति (दूसरा शनिवार).
15 जनवरी 2023- रविवार — सभी राज्यों में — पोंगल/माघ बिहू.
22 जनवरी 2023- रविवार — सभी राज्यों में — साप्ताहिक अवकाश.
23 जनवरी 2023- सोमवार- असम — नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती.
25 जनवरी 2023- बुधवार – हिमाचल प्रदेश — राज्य दिवस पर अवकाश.
26 जनवरी 2023- गुरुवार- पूरे राज्यों में — गणतंत्र दिवस.
28 जनवरी 2023- शनिवार — पूरे राज्यों में — चौथा शनिवार.
29 जनवरी 2023- रविवार — पूरे राज्यों में — साप्ताहिक अवकाश.
31 जनवरी 2023- मंगलवार- असम में — मी-दम-मी-फी.











