गालूडीह: जमशेदपुर के एनएच -33 किनारे उल्दा गांव में स्थित माता वैष्णो देवी धाम मंदिर परिसर में शनिवार रात मंदिर कमिटी द्वारा ‘एक शाम श्री वैष्णो मातादी के नाम’ भजन संध्या का आयोजन किया गया. जिसमें जमशेदपुर के प्रसिद्ध गायक रोहित गुलाटी तथा उनके टीम की ओर से एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति की गई. उनके सुनाए भजनों पर भक्त झूमने पर विवश हो गए. भजन संध्या का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ हुआ. माता के भजनों पर देर रात तक भक्त झूमते नजर आए.(नीचे भी पढ़े)

रोहित गुलाटी ने देवी मां की भजन गाकर माहौल को पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग दिया और पूरा प्रांगण मातारानी के जयकारों से गूंजता दिखाई दिया. उन्होंने ‘तुने मुझे बुलाया शेरावालिये मैं आया मैं आया शेरावालिये’, ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’, ‘ दयालु तू है मां’, अंबे तू है जगदंबे माता’ तेरी दया का अंत नहीं कर दे दूर मुसीबत मेरी’.आदि भजन सुनाए। इस कार्यक्रम कार्यक्रम में गालूडीह सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीण और बड़ी संख्या में भक्त जन शामिल हुए.











