जमशेदपुर : जमशेदपुर में नये साल का स्वागत को लेकर जबरदस्त तैयारी चल रही है. युवा वर्ग से लेकर हर वर्ग इसकी तैयारी में लग चुका है. इस बीच जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह एक्शन के मोड में है. प्रशासन और पुलिस सड़क पर उतरकर नशेड़ियों और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. सभी को पकड़ा जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)

किसी भी हाल में शराब पीकर उत्पात मचाने वालों की खेर नहीं है. इस बीच सारे होटलों और ढाबों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. लाइन होटल डिमना, बालीगुमा, पारडीह, मानगो समेत कई इलाकों के होटलों में शराब बिक्री को रोकने के लिए छापामारी की जा रही है. (नीचे भी पढ़े)

वहीं, एक जनवरी को सारे पिकनिक स्पॉट पर दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. सोनारी के दोमुहानी नदी पर सहायक अभियंता जमशेदपुर अक्षेस अमित आनंद, डिमना लेक उत्तरी पश्चिम भाग में मानगो नगर निगम के कनीय अभयुंता देवेश कुमार, डिमना लेक दक्षिण भख़ग मैदान में मानगो नगर निगम के नगर प्रबंधक निशांतकुमार और डिमना लेक पश्चिम भाग हलुदबनी में मानगो नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक राजकमल को तैनात किया गया है.











