जमशेदपुर : मानगो वसुन्धरा एस्टेट में चल रही श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री पाशुपत्य व्रत शिवकथा महोत्सव के छठे दिन शनिवार को कथावाचक स्वामी वृजनंदन शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव को रुद्राक्ष सबसे प्रिय है. रुद्राक्ष धारण करने से कई लाभ मिलते हैं, क्योंकि रुद्राक्ष को भगवान शिव का वरदान ही कहा जाता है. रुद्राक्ष मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाता है. रुद्राक्ष मानव शरीर के अंदर के साथ ही शरीर के बाहर वायु में व्याप्त जीवाणुओं का भी नाश करता है.(नीचे भी पढ़े)

बृजनंदन जी ने कथा के माध्यम से भगवान शिव के अलग-अलग रूपों की जीवंत झांकियों के दर्शन भी कराये. आज के यजमान किरण-उमाशंकर शर्मा रहे. रविवार को हवन एवं भंडारे के साथ कथा विश्राम लेगी. आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्ण शर्मा काली, जयप्रकाश शर्मा, गोविन्दा शर्मा, राखी शर्मा, रवि शर्मा, चंदन शर्मा, शत्रुधन शर्मा, श्रवण शर्मा सहित पूरे शर्मा परिवार ने योगदान किया.
उधर शनिवार को विभिन्न राजनीतिक एंव सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भी कथा में शिरकत की.(नीचे भी पढ़े)

केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, उनकी पत्नी मीरा मुंडा, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, उनकी पत्नी सुधा गुप्ता, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिला परिषद सदस्य राणा डे, टिनप्लेट के पदाधिकारी सुशील, ज़ेवियर स्कूल के डायरेक्टर अखि़लेश सिंह, भाजपा नेता लक्ष्मण टुडू, विनोद सिंह, अभिषेक मुंडा, चित्तरंजन वर्मा, शैलेश गुप्ता, श्वेता कुमारी, अजय श्रीवास्तव, सदानंद कृपा सिंधु, श्यामा तिवारी, दिनेश साहू, बंटी सिंह, नवजोत सिंह, नित्यानन्द, हरेंद्र पांडेय, मुकुल मिश्रा, सतवीर सिंह सोमू, राजन सिंह, अनिल सिंह आदि ने शिव और बांके बिहारी के दरबार में हाजिरी लगाई एवं कथा का आनन्द लिया.












