
चाकुलिया : चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सेवा निवृत्त प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश चंद्र महतो ने रविवार को नववर्ष के अवसर पर पुराने सीएचसी परिसर में 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर डॉ महतो की पत्नी कृष्णा कुमारी और दिव्यांग मोर्चा के अध्यक्ष गंगा नारायणदास भी उपस्थित थे. मौके पर डॉ महतो ने कहा कि विगत कुछ दिनों से ठंड में काफी इजाफा हुआ है, इसके कारण गरीब ठंड से ठिठुर रहे हैं. ठंड में गरीबों को परेशानी ना हो इसलिए उन्होंने नव वर्ष के उपलक्ष्य पर रविवार को 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया है ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके.











