
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बनकाटा पंचायत के स्वर्णरेखा नदी के किनारे मेरू घाटी पिकनिक स्थल पर फैल रही गंदगी को रोकने के लिए नव वर्ष के अवसर पर एक अभियान चलाया गया. मैत्री संगठन के सदस्यों ने आने वाले सैलानियों के बीच जाकर कूड़े कचरे को इधर-उधर नहीं फेंकने का अनुरोध किया और कहा कि अपने पिकनिक स्थल की साफ-सफाई का दायित्व स्वयं लें. इस अवसर पर सदस्यों ने कई पेड़ों और विभिन्न स्थानों पर पोस्टर साटकर और पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया. इस कार्यक्रम में संगठन के सदस्य कुमारेश गिरी, नंदलाल बेरा, संदीप साउ, अभिजीत कर, सनी डे, पंकज पांडा, अरिंदम महापात्र, सोमनाथ कर समेत अन्य उपस्थित थे. मैत्री संगठन के सदस्यों द्वारा ऐसे कार्यक्रम चलाए जाने से लोगों में जागरूकता दिखी. वही पिकनिक स्थल पर पहुंचे सैलानियों ने भी संगठन के सदस्यों की इस कार्य की सराहना की.











