जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत कोल्हान में बीते दो से लगातार बादलों से शहर ढका हुआ है. वहीं बादल के कारण मार्निंग वार्क करने वाले लोगों को मुस्किलों का सामना करना पड़ रहा है. केवल यही नहीं दिन नौ बजे तक कुछ इसी प्रकार शहर का नजारा रहता है. मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि छह जनवरी तक मौसम का हाल इसी प्रकार रहेगा. बादलों से पूरा शहर ढका होगा. इससे लोगों को धुप नजर नहीं आएगी और ठंड का एहसास भी कम होगा. मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा और अधिकतम तापमान भी 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी. वहीं छह जनवरी के बाद ठंड में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्व में बारिश की थी आशंका-
मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने बताया कि इससे पूर्व उन्होंने एक जनवरी के बाद बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था. जिसका हवा का रुख बदल गया है. इसी कारण में जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में बारिश की नहीं होगी.











