नयी दिल्ली : सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी पर फैसला सुनाया है. कोर्ट ने सरकार को क्लीनचिट दे दिया है. इस फैसले पर न्यायमूर्ति एसए नजीर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीछ पर इस मामले में फैसला सुनाया. जज ने कहा कि नोटबंदी पर केंद्र सराकार का फैसली सही है और आर्थिक फैसले को पलटा नहीं जा सकता. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नोटबंदी के फासले में कोई गड़बड़ी नजर नहीं आती है और आर्थिक फैसले को नहीं पलटा जा सकता. न्यायमूर्ति नजीर, न्यायमूर्ति गवई और न्यायमूर्ति नागरत्ना के अलावा, पांच न्यायाधीशों की पीठ के अन्य सदस्य न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्यन हैं. इस फैसले को 4 जजों का बहुमत हासिल हुआ जबकि न्यायमूर्ति नागरत्ना फैसले के खिलाफ थीं. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि 2016 में पीएम मोदी ने आठ नवंबर की रात आठ बजे देश को संबोधित करने हुए कहा था कि तत्काल प्रभाव से ही 500 और 1000 के नोटों पर बैन लग दिया जाएगा. जिसपर विरक्ष द्वारा लगातार सरकार को घेरा गया और केंद्र सरकार को विफल साबित करने की कोशिश की गयी. जिसपर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया.











