जमशेदपुर : नेत्र के मामले में कोल्हान को आत्मनिर्भर बनाने वाले जमशेदपुर आई अस्पताल नये वर्ष में ग्रामीण इलाकों के मरीजों के लिए नई सौगात लेकर आई है. मोबाइल आई स्क्रीनिंग वैन की शुरुआत कर इन्होने अब शहर और गांव के बीच की दूरी को मिटा दिया है. रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन करते हुए इसे अस्पताल को प्रदान किया है. टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा इसे संचालित किया जायेगा और तमाम मरीजों का इलाज जमशेदपुर आई अस्पताल में ही होगा. यह मोबाइल आई स्क्रीनिंग वैन ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों का स्क्रीनिंग करेगा. जिसके बाद चयनित मरीजों का इलाज जमशेदपुर आई अस्पताल में होगा. (नीचे भी पढ़ें)

इसके उद्घाटन समारोह से पूर्व अस्पताल परिसर में नये वर्ष के स्वागत मे केक कटिंग किया गया. जिसके बाद फीता काटकर मोबाइल वैन की शुरुआत की गई. इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन के अध्यक्ष रूचि नरेन्द्रन, उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी समेत रोटरी क्लब ऑफ़ जमशेदपुर के सदस्य एवं अस्पताल के चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मोबाइल वैन का उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
नये साल में नयी योजनाों पर होगा काम
जमशेदपुर आइ अस्पताल के लिए नये साल में विकास की नयी योजनाएं बनायी गयी है. अस्पताल के सचिव डॉ एसपी जखनवाल ने बताया कि आई अस्पताल में ट्रेनिंग और टीचिंग की सुविधा शुरू की जा रही है ताकि योग्य लोगों को तैयार किया जा सके. पारा मेडिकल की ट्रेनिंग भी यहां दिया जायेगा. अंधापन नियंत्रण को लेकर आई अस्पताल काम करेगा, जिसके तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में 2.13 फीसदी अंधापन है जबकि केरल में 1.08 फीसदी, भारत में 1.99 फीसदी से 0.33 फीसदी जबकि उत्तर प्रदेश में 3.67 फीसदी है. अरका जैन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर एक साल की ट्रेनिंग अभी दी जाती है. यहां आंखों के इलाज के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डीएनबी टीचिंग की व्यवस्था भी शुरू की जा रही है.












