बोकारो: बिहार के पूर्व सांसद सह जन अधिकार पार्टी के संस्थापक पप्पू यादव बोकारो परिसदन पहुंचे. एक बार फिर उन्होंने एक विवादित बयान दिया. उन्होंने राजनीति करने वालों को दोहरे चरित्र वाला इंसान बताया. उन्होंने कहा कि राजनीति में अब गंदे लोगों को बोलबाला ज्यादा हो गया है. आनन फानन उन्होंने राजनीति करने वाले लोगों को ‘दलाल’ कह दिया. यही कारण है की राम रहीम आसाराम सभी लोग अच्छे हो गए हैं. बाबा रामदेव को पप्पू यादव ने चरित्रहीन बताया. (नीचे भी पढ़े)
पूर्व सांसद पप्पू यादव आनंद मार्ग के धर्म सम्मेलन में भाग लेने के बाद बोकारो परिसदन में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि सुधारवादी लोग समाज को सुधार नहीं पाए क्योंकि वह लोग संत बन गए. क्योंकि कोई इस कीचड़ में घुसकर इसकी सफाई नहीं करना चाहता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मजदूर, मध्यमवर्गीय लोग, गरीब, महिलाएं अच्छे हैं लेकिन राजनीति में हम सभी लोग दलाल हो चुके हैं. उन्होंने स्थानीय नीति 1932 खतियान पर भी झारखंड के मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए आदिवासियों स्थानीय लोगों की भागीदारी तय करने की बात कही.












