जमशेदपुर : जमशेदपुर के उत्पाद अधिकारियों ने जुगसलाई, बागबेड़ा एवं करनडीह, क्षेत्रों में व्यापकर छापामारी कर बड़े पैमाने पर अवैध विदेशी शराब जब्त करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. विभागीय़ अधिकारी पकड़ाये लोगों को जेल भेज दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस व आबकारी विभाग की सक्रियता के बावजूद अवैध शराब का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों को जुगसलाई, बागबेड़ा एवं करनडीह क्षेत्रों में की व्यापक छापामारियों में बड़ी सफलता हाथ लगी है. अधिकारियों ने परसुडीह थाना ङेत्र के करनडीह चौक के पास से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की, जबकि वहां से चार लोगों को गिरफ्तार भी किया. (नीचे भी पढ़ें)

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि करनडीह चौक से टाटा सुमो पर अवैध विदेशी शराब लाद कर ले जाये जाने की गुप्त सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने छापामारी की एवं वहां से विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया. इसके बाद सूचना मिलने पर जुगसलाई रेल अंडरब्रिज के पास होंडा एक्टिवा स्कूटर से ले जाई जा रही अवैध विदेशी शराब को भी जब्त किया गया. अधिकारियों ने इसके बाद बागबेड़ा सीपी टोला में भी छापामारी की जहां अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया. अधिकारियों ने पकड़ाये पांचों लोगों को न्य़ायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.(नीचे भी पढ़ें)
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि करनडीह चौक से टाटा सुमो से अवैध विदेशी शराब के 50 कार्टन बरामद किये गए है जिनमें 450 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गयी है. इनके अलावा किंग्स गोल्ड व्हिस्की की 10 बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिनमें 7.5 लीटर विदेशी शराब है. इस तरह कुल 457 .500 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है. इसके साथ ही अधिकारियों ने टाटा सुमो को भी ज़ब्त कर लिया है. वहीं जुगसलाई अंडर ब्रिज के पास जिस होंडा एक्टिवा स्कूटर से विदेशी शराब ले जायी जा रही थी उसे भी ज़ब्त कर लिया गया है.





