जमशेदपुर : कोलकाता की नन बैंकिंग कंपनी द्वारा जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में हजारों लोगों को करोड़ों रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. कंपनी का नाम समृद्धि प्राइवेट लिमिटेड बताया जाता है. कंपनी का मालिक प्रसाद कुमार चक्रवर्ती कोलकाता का रहने वाला है. उसने पूरे कोल्हान में तीन जगह कार्यालय खोल रखा था. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
पूरे कोल्हान में तीनों कार्यालयों में एजेंट रखे गये थे, जिनके माध्यम से हजारों लोगों की गाढ़ी कमाई की रकम कंपनी में जमा करवायी गयी. लोगों को तीन साल में रुपये दोगुना करने का प्रलोभन दिया गया था. जानकारी के अनुसार अब कंपनी मालिक लोगों केक करोड़ों रुपए ले कर फरार हो गया है. एजेंटों ने लोगों का करोड़ों रुपए का निवेश करा दिया था. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
रुपये तीन साल में दो गुना करने के पहले दो साल में ही कंपनी बंद हो गयी. अब निवेशक अपने पैसा की मांग को लेकर दर-दर भटक रहे हैं. इन निवेशकों के साथ एजेंटों ने आज उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमें मांग की गयी है कि जिन-जिन लोगों का पैसा जमा है उन्हें रिलीज करने का आदेश दिया जाए.





