रांची : रांची में कोहरे के कारण लगातार विमान सेवा बाधित हो गयी है. 4 जनवरी की सुबह से कोई विमान नहीं उतर पायी. करीब 7 विमानों को दूसरी जगहों पर लैंडिंग करानी पड़ी है. वहीं, कई विमानों के समय में बदलाव किया गया है. सुबह की लगभग पांच विमान देर से उतरी है. एक भी विमान रांची एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पायी है. दिल्ली समेत अन्य महानगरों में आवाजाही करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और पुणे के फ्लाइट को काफी देर से उतारा गया. कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गयी है. इस कारण विमानों की लैंडिंग नहीं करायी जा सकी. ूताया जाता है कि दो विमानों को कुछ देर के लिए ओड़िशा में रोकने के बाद वापस रांची में लैंड कराया गया जब विजिबिलिटी ठीक हुआ. इस दौरान यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. यात्री एयरपोर्ट पर विमानों का इंतजार करते हुए नजर आये. सूचनाएं भी स्पष्ट नहीं दी जा रही थी, जिस कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.











