गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के कालचिती पंचायत अंतर्गत डायनमारी गांव के आसपास क्षेत्र में जंगली हाथियों ने सब्जी की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया है. घटना बीती रात की है. जहां 14 हाथियों का झुंड डायनमारी में प्रवेश कर गया. देखते ही देखते आलू, खीरा, टमाटर, बीम, पालक, गोभी और मेथी साग की फसल को चट कर दिया. जिसे नहीं खा सके उसे पैरों तले रौंद दिया. इसके आलावा सिंचाई पाइप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

बताया जाता है कि दामपाड़ा क्षेत्र में उत्पात मचाने के बाद हाथियों का दल डायनमारी क्षेत्र में पहुंचा है. बहुत मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने निकट के पहाड़ी की ओर हाथियों को खदेड़ दिया. ग्रामीणों की सूचना पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, सब बीट ऑफिसर प्रवीण चंद्र महतो, परेश हेंब्रम और अमित सेन महतो के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. दौरे के क्रम में किसानों को हुए क्षति का आकलन किया. ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू की पहल पर ग्रामीणों को पटाखा उपलब्ध कराया गया. उन्होंने बताया कि डायनमारी मौजा में सब्जी की बेहतर खेती होती है. किसानों को हुए नुकसान की भारपाई के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
श्रीमती मुर्मू ने हाथियों द्वारा किये जा रहे लगातार नुकसान के संबंध में दूरभाष पर डीएफओ को भी जानकारी दी. भोलानाथ महतो, दुलुनाथ महतो, गुणाधर महतो, सुधीर महतो, संतोष महतो, बुद्धेश्वर महतो, सुखदेव महतो, गोपाल महतो, तारापदो महतो, जोगेन महतो, खोगेंन महतो समेत अनेक किसानों का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है. साथ ही कार्तिक महतो के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है.











