आदित्यपुर: गम्हरिया थाना के सामने बुधवार को मुख्य सड़क पर तेज गति से आ रहे मालवाहक 407 की चपेट में आकर बाइक सवार कांड्रा निवासी सिद्धार्थ कुमार नंदा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे पुलिस द्वारा फौरन इलाज के लिए ईएसआईसी अस्पताल आदित्यपुर भिजवाया. घटनाक्रम के अनुसार गम्हरिया थाना के सामने मालवाहक वाहन तेज गति से जा रहा था.(नीचे भी पढ़े)
जिसकी चपेट में आकर बाइक संख्या जेएच 05 वाई 2795 पर सवार सिद्धार्थ घायल हो गया. तेज गति होने के कारण बाइक सवार को कुछ दूर तक वाहन ने घसीटा. जिससे बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद फौरन गम्हरिया पुलिस ने बाइक सवार को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं पुलिस मालवाहक वाहन और बाइक को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है.











