जमशेदपुर: जमशेदपुर के घाटशिला पुलिस ने गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. 16 किलो गांजा के साथ घाटशिला राजस्टेट नामता पाड़ा निवासी निर्मल सीट और गोपालपुर अधिकारी लौज के पास रहने राले मधुसूदन नामता उर्फ झापड़ू को गिरफ्तार किया गया है.दूसरी ओर सीतारामडेरा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.(नीचे भी पढे)
जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने इंद्रानगर निवासी आकाश भुइयां को 11 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया है. उसको जेल भेज दिया गया है. वह युवक इंद्रानगर में रहता था और आसपास के इलाके में लगातार नशे के कारोबार को अंजाम देता था.











