आदित्यपुर : आदित्यपुर में खरकई नदी के किनारे स्थित जयप्रकाश उद्यान में आगामी 6 जनवरी से दस दिवसीय श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. यज्ञानुष्ठान की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. बुधवार को देवासाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं इसकी जानकारी देते हुए देवेशाचार्य जी ने कहा कि श्री श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ आगामी 6 जनवरी से आरंभ होकर आगामी 15 जनवरी तक चलेगा. उन्होंने कहा कि यज्ञानुष्ठान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस यज्ञ में सुंदरकांड पाठ, श्री रामकथा के अलावा संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा भी आयोजित होगी. इस यज्ञानुष्ठान में बनारस, अयोध्या एवं इलाहबाद से भी सात संत पहुंचेंगे.











