जमशेदपुर: सीजीपीसी के चुनाव में समझौता नहीं हो सका. बुधवार को 4 घंटे तक साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में 5 सदस्यीय संचालन समिति और चारों उम्मीदवारों के साथ बैठक में समझौता नहीं हो पाया. चुनाव संचालन समिति ने भगवान सिंह को उगता सूरज, हरविंदर सिंह मिंदी को कलम और महेंद्र सिंह को शेर छाप चुनाव चिन्ह दिया है.(नीचे भी पढ़े)
हरविंदर सिंह मंटू भी चुनाव लड़ रहे थे. लेकिन, उन्होंने चुनाव निशान नहीं लिया. उन्होंने समाज की एकता के लिए खुद को चुनाव से दूर रखने का फैसला किया है. हरविंदर सिंह मंटू ने मांग की है कि सीतारामडेरा, टिनप्लेट और सोनारी गुरुद्वारा को भी मतदान का अधिकार दिया जाए.(नीचे भी पढ़े)
महेंद्र सिंह गुट के लोग समझौते को लेकर नाराज थे. इसके बाद समझौते को नहीं माना गया और चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. चुनाव निशान आवंटित होते ही सभी उम्मीदवार अपने प्रचार प्रसार में लग गए हैं. आज हुई बैठक में पांच सदस्यीय कमेटी के अमरजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, नरेंद्र पाल सिंह और दलजीत सिंह दल्ली शामिल थे. तारा सिंह बैठक में नहीं आए थे.



