रांची: झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद लक्ष्मीकांत वायपेयी सात जनवरी से चार दिवसीय झारखंड प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान झारखंड के चार जिलों में सांगठनिक पहलुओं पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे.(नीचे भी पढ़े)
इसकी जानकारी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहु ने दी. उन्होंने कहा कि वाजपेयी का प्रवास सात जनवरी को लातेहार, 8 को पलामू, 9 को गढवा और 10 को चतरा में निर्धारित है. इस दौरान वे अलग अलग जिलों के सांसद , विधायक व पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्ष समेत प्रदेश पदाधिकारी से संगठन संबंधित पहलुओं को चर्चा करेंगे.




