रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में हिन्दूवादी संगठन के नेता कमलदेव गिरि हत्याकांड में पुलिस ने एसआईटी टीम का गठन किया था. एसआईटी टीम ने कमलदेव गिरि हत्याकांड में आरोपी अधीर प्रधान को सरायकेला से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने अधीर प्रधान का मोबाईल फोन जब्त किया है. इस हत्याकांड में फरार अन्य अपराधकर्मियों के विरुद्ध छापामारी लगातार की जा रही है.(नीचे भी पढ़े)
अधीर प्रधान खरसावां के पिंडकी गांव रहने वाला है.एसआईटी टीम उनसे पूछताछ की. तथा जब्त मोबाइल से कॉल डिटेल को भी खंगालेंगी. ताकि पता लगाया जा सके कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके.गिरफ्तार युवक अधीर प्रधान इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड का चाचा है.




