गालूडीह: प्रखण्ड कार्यालय घाटशिला से शनिवार कोजल जीवन मिशन प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव के द्वारा जनजागरूकता रथ को रवाना किया गया. जल जीवन मिशन रथ हर घर में नल, हर नल में जल के लिए लोगों को जागरुक करने का कार्य करेगा. ग्रामीणों को जल का संरक्षण करने के तरीकों के बारे में बताएगा. जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को नल से जल मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित है.(नीचे भी पढ़े)
जागरूकता वाहन से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध पेयजल के महत्व को बताने के साथ साथ विभिन्न पेयजलापूर्ति योजनाओं से जलापूर्ति किये जाने के विषय में जानकारी मुहैया कराया जाएगा. मौके पर उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, प्रभारी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड समन्वयक एसबीएम (जी) तथा प्रखण्ड के अन्य कर्मीगण मौजूद थे.












