चाकुलिया: चाकुलिया के कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में वर्ग छह में नामांकन के लिए शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति, पंचायत जन प्रतिनिधि और पदाधिकारियों की एक बैठक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नंद किशोर तिवारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विद्यालय की वार्डेन सुमित्रा मांडी ने विद्यालय की विकास पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कही कि विद्यालय में वर्ग छह में सत्र 2023-24 के लिए कुल 75 छात्राओं की नामांकन लेना है.(नीचे भी पढ़े)
पंचायत के जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र से योग्य छात्राओं का चयन कर विद्यालय में नामांकन कराएं. कहा कि विद्यालय में नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक है. मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव,सीओ जयवंती देवगम,प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय,उप प्रमुख कविता साव,सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, विधायक प्रतिनिधि राजा बारिक, जिप सदस्य धरित्री महतो,मुखिया मोहन सोरेन,राधानाथ मुर्मू,हीरामुनी हांसदा समेत विद्यालय के शिक्षक और प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)
बैठक के पश्चात प्रशिक्षु पदाधिकारी ने ली कक्षा: विद्यालय की बैठक में पहुंचे प्रशिक्षु पदाधिकारी अरविंद बेदिया ने छात्राओं की क्लास ली. उन्होंने छात्राओं से कुछ सवाल भी पूछे जिसके उत्तर मिलने पर खुशी जताई और छात्राओं को और भी मेहनत करने की बात कही. पदाधिकारी द्वारा क्लास लेने पर छात्राएं भी खुश दिखी













