जमशेदपुर : झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस के आदेशानुसार डॉ अविनाश कुमार सिंह को जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी का नया रजिस्ट्रार बनाया गया है. साथ ही डॉ जावेद अहमद को वित्त अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है. इस संबंध में राजभवन से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. राजभवन के आदेश के आलोक में शनिवार को विश्वविद्यालय की कुलपति (प्रो)डॉ अंजिला गुप्ता के निर्देश पर दोनों पदाधिकारियों ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया. इस दौरान प्रथम कुलसचिव के रूप में सेवा देने वाले डॉ प्रभात कुमार सिंह तथा प्रथम वित्त अधिचारी रहे डॉ पीके पाणि को विश्वविद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गयी. कुलपति ने अपने संबोधन में दोनों पदाधिकारियों की सेवा को अतुलनीय बताया. डॉ अविनाश कुमार सिंह और डॉ जावेद अहमद अब तक वीमेंस यूनिवर्सिटी में ही सेवाएं दे रहे थे.




