सरायकेला : बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे और वयस्क हैं, जिनके होंठ और तालु कटे हुए हैं, लेकिन आर्थिक परेशानियों की वजह से वे ऑपरेशन नहीं करा पाते हैं. झारखंड सामाजिक कल्याण समिति ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए आगे आकर तयशुदा कार्यक्रम के तहत सरायकेला जिले के पांड्रा में शनिवार को सुबह 10 से लेकर शाम 4 बजे तक परामर्श शिविर का आयोजन किया. इसमें 8 बच्चों के होंठ कटे हुए मिले. इनका पश्चिचम बंगाल के दुर्गापुर में स्माइल संस्था के सहयोग से मुफ्त ऑपरेशन होगा. समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने यह जानकारी दी. शिविर में अतिथि के रूप में मुखिया गीता कुमारी, संस्था के अध्यक्ष संतोष मंडल, पूनम रेड्डी ऑपरेशन स्माइल की तरफ से सुजीत मोंडल समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



