जमशेदपुर : इंटक के वर्किंग कमिटी की एक ऑनलाइन मीटिंग रखी गयी, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय इंटक के अध्यक्ष जी संजीवा रेद्दी ने की. इस मीटिंग में जमशेदपुर से इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव विजय खां ने भाग लिया. इसके अलावा इस बैठक में झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय समेत अन्य मजदूर नेताओं ने भी हिस्सा लिया.(नीचे भी पढ़े)
इस मीटिंग में आगामी 22 फ़रवरी को नई दिल्ली में होने वाले इंटक के मीटिंग के बारे में चर्चा की गयी. पूर्व सुचना के अनुसार यह मीटिंग 24 फ़रवरी तक चलने वाली थी परन्तु 24 फ़रवरी को रायपुर में होने वाले कांग्रेस के अधिवेशन को देखते हुए इस मीटिग का 23 फ़रवरी को ही समापन होगा.



