बोकारो:धनबाद का सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित क्षेत्र तोपचांची में दिनदहाड़े एक बाइक में बम ब्लास्ट होने से पांच लोग घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए धनबाद एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. सभी घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. वहीं घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि तोपचांची थाना क्षेत्र के सब्जी बाजार में एक व्यक्ति अपनी बाइक से सब्जी ले रहे थे.(नीचे भी पढ़े)
सब्जी लेने के बाद जैसे ही बाइक को स्टार्ट किया इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ. जिसमें सब्जी विक्रेता समेत अन्य लोग इस धमाके की चपेट में आ गए. सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही उस स्थान को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. अभी कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की डिक्की में बम रखी हुई थी जो ब्लास्ट हुई. जिससे सब्जी बेच रही महिलाएं चपेट में आ गई. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई.



