बोकारो: बोकारो के सेक्टर वन स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को दानवीर भामाशाह ट्रस्ट की ओर से एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कवियों ने अपनी कविताओं से बोकारो के श्रोताओं का मन मोह लिया. कवि सम्मेलन में रांची से शायर दिलशाद नज़्मी, युवा गीतकार नीतेश मिश्र, गजलकारा स्नेहा राय एवं धनबाद से लोकप्रिय कवि व मंच संचालक अनंत महेन्द्र विशेष रूप से आमंत्रित थे.(नीचे भी पढ़े)

वहीं बोकारो के ओज कवि ब्रजेश पांडेय एवं कार्यक्रम की संयोजिका गजलकारा रीना यादव ने भी अपनी प्रस्तुति दी. कवि सम्मेलन की शुरुआत ब्रजेश पांडेय ने अपनी ओजस्वी मुखर पंक्तियों से की.’सत्य और ईमान पर अड़ा रहना, अपने ही पैरों पर खड़ा रहना, दौलत, शोहरत का भी गुमान न हो, मुश्किल है बड़ा होकर बड़ा रहना’ जैसी पंक्तियों से शानदार शुरुआत की.



