बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के मेरूघाटी में सहायक शिक्षक (पारा शिक्षक) का मिलन समारोह सह वन भोज का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी और विशिष्ट अतिथि जिला सचिव गोबिंद गोप उपस्थित थे. मिलन समारोह में पारा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और संघ की मजबूती और एकता बनाएं रखने का संकल्प लिया गया. मौके पर कल्याण घोष, कृष्ण कमल, सरोज महंती, गौरांग पात्र, आसीस नंदी, अशोक पार्थ समेत अन्य उपस्थित थे.



