जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित केएमपीएम विद्यालय के पूर्व छात्रों ने बीते दिन हिल व्यू रिजॉर्ट में पुनर्मिलन सह वनभोज का आयोजन किया. 1973 बैच का यह वनभोज कई मायनों में बहुत खास रहा. 45 सालों से भी अधिक समय के बाद मिलने का अनुभव छात्रों के लिए बहुत खास रहा. पुनर्मिलन और वनभोज में शहर के विद्यार्थियों के अलावा पूरे देश से विद्यार्थी पहुंचे. 25 से भी अधिक विद्यार्थी इस मौके पर मौजूद रहे. विद्यार्थियों ने इस मौके पर पुराने दिनों को याद किया. अपने अनुभवों, परिवार और जीवन की खूब बातें शेयर की. इस अवसर पर सभी विद्यार्थी बहुत खुश नजर आए.(नीचे भी पढ़े)
अलग अलग राज्यों से पहुंचे विद्यार्थी स्कूली दिनों को याद करते थक नहीं रहे थे. उन्होंने अपने जीवन के सबसे स्वर्णिम युग में स्कूल के दिनों को बताया. इनमें से सभी विद्यार्थी आज अपने अपने क्षेत्र में सफल है. विद्यार्थियों ने बताया कि, इतने सालों के बाद फिर से एकसाथ मिलने और पुरानी यादों को फिर से जीने का अवसर उन्हें मिला, यह बहुत बड़ी बात है. कईयों के साथ तो उनके परिवार के सदस्य भी इस अवसर पर पहुंचे. दोस्तों और परिवार के लोगों ने वनभोज और पुनर्मिलन में खूब मस्ती की.



