नयी दिल्ली : भाजपा ने 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. इसके अलावा 2023 में 9 प्रदेशों में होने वाले चुनाव की भी तैयारी शुरू की है. सोमवार से भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली में शुरू हुई. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सभी तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कमजोर भूतों की पहचान कर उस पर मजबूती से काम करने को कहा. पार्टी की ओर से करीब 72000 वोटों की पहचान की गई है. इस दौरान लगभग तय किया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा की फिर से ताजपोशी की जाएगी. फिलहाल राष्ट्रीय स्तर पर किसी तरह की छेड़छाड़ पार्टी में नहीं करने का फैसला लिया गया है. (नीचे भी पढ़े)
पहले दिन की बैठक में त्रिपुरा, कर्नाटक, नागालैंड और मेघालय के भाजपा प्रदेश अध्यक्षों से रिपोर्ट ली गई. मंगलवार को भी यह बैठक होगी जिसमें राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम के अध्यक्ष अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे. इस बैठक के दौरान ने 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की गई. इसमें झारखंड प्रदेश भी शामिल है. यह भी संकेत दिए गए कि जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उसके अध्यक्ष को बदला जा सकता है. इस बैठक के दौरान सिंहभूम संसदीय सीट समेत वैसे सारे कमजोर लोकसभा सीटों की समीक्षा की गई. बताया जाता है करीब 160 ऐसी सीटें हैं जहां भाजपा का प्रदर्शन काफी खराब थी. इस चुनाव में इसको सुधारने की कोशिश शुरू की गई है. पिछले दिनों से सिंहभूम संसदीय सीट पर चुनाव प्रचार करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आए थे.



