चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के 152 आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को सर्दियों से बचाने के लिए उन्हें स्वेटर प्रदान किये जायेंगे. राज्य सरकार की ओर से इन केंद्रों में नामांकित बच्चों में वितरण के लिए प्रखंड बाल विकास विभाग को 3785 स्वेटर मुहैया कराये हैं. पर्यवेक्षिका सविता सिन्हा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इन स्वेटरों को प्रखंड के 152 आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों के बीच जल्द ही वितरित किया जायेगा. सविता सिन्हा ने कहा कि मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को ये स्वेटर उपलब्ध करा दिये गये हैं. अब वे लोग जल्द ही अपने-अपने केन्द्र में नामांकित बच्चों के बीच उनका वितरण करेंगी. सविता सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को दो-दो स्वेटर मुहैया कराये जायेंगे.



