चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के रूपुषकुंडी के संन्यासी थान में अभी तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव आयोजित हो रहा है. वार्षिक समारोह के तीसरे दिन, 18 जनवरी को मानुषमुड़िया स्थित प्रणवानंद आश्रम से स्वामी प्रणवानंद महाराज की शोभायात्रा निकाली जायेगी. इस शोभा यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसको लेकर मंगलवार को मानुषमुड़िया से रुपुषकुंडी संन्यासी थान तक सड़क एवं उसके किनारे सफाई अभियान चलाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अभियान में सन्तोष दे, रंजीत नायक, स्वपन घटवारी, सोनू सबर, प्रेमा सबर, दुर्गा नायक, रुचड़ू सबर सहित अन्य अनेक लोग मौजूद रहे. दूसरी ओर संन्यासी थान में आज सुबह अनेक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. शाम को बांग्ला यात्रा का आयोजन होगा. बुधवार, 18 जनवरी की सुबह संन्यासी देव की पूजा होगी, जबकि दोपहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी. दोपहर 3:00 बजे हिंदू धर्म संस्कृति सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें स्वामी अंबिका नंद जी महाराज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे. उसके बाद वैदिक विश्व शांति यज्ञ एवं असहायों के बीच वस्त्र वितरण होगा. मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती, विशिष्ट अतिथि पूर्व स्वास्थ मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं सरडीहा, मानुषमुड़िया, भूतिया, कालापथर के मुखिया और पंचायत समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे.











