जमशेदपुर: कोहरा कम होने के कारण नयी दिल्ली से आने वाली पुरुषोतम एक्सप्रेस ट्रेन टाटानगर एक घंटे विलंब से पहुंचेगी. ट्रेन टाटानगर 9 बजे पहुंचेगी, जबकि टाटानगर में 7.58 मिनट पर पहुंचने का समय है. नयी दिल्ली जाने वाली पुरुषोतम एक्स्प्रेस निर्धारित समय पर टाटा पहुंची. इसी तरह हावड़ा मुंबई सीएसएमटी मेल ढाई घंटे लेट से चल रही है,यह ट्रेन टाटानगर करीब चार बजे पहुंचेगी.(नीचे भी पढ़े)
दुर्ग राजेंद्रनगर ट्रर्मिनल साउथ बिहार एक्सप्रेस डेढ घंटे लेट से चल रही है. मुंबई से शालीमार जाने वाली 12101 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे 40 मिनट विलंब से चल रही है और इसके 10:58 बजे की जगह 12:40 बजे पहुंचने की संभावना है.











