बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पूर्वांचल क्षेत्र की कुमारडुबी पंचायत के पाटपुर (दरखुली) गांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की रजत जयंती समारोह पूर्वक मनाई गयी. इसमें विधायक समीर महंती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री महंती ने जीवन में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि पाटपुर सरस्वती शिशु मंदिर ने अपने शिक्षकों की मेहनत और लगन से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चे शिक्षकों का सम्मान करें और उनके बताये मार्ग पर चलें तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी. इससे पूर्व विद्यालय के शिक्षकों ने विधायक को अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. मौके पर रासबिहारी साव,कमल दत्त, शिवशंकर विशाल, पिंटू दत्त, विशाल बारिक, डब्लू नायक, कृष्णा पाल, मिथुन कर, मोनालिसा मैती, सुभाष दलाई, प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे, निरीक्षक हीरालाल महतो, शिक्षा प्रमुख बीरेंद्र शर्मा, अशोक नायक, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य मधुसूदन साव, रोहित कुइला, चंदन दत्ता, सुकुमार साव, गौरीशंकर कुमार, सुनीता गोराई, राजेश कुइला, सत्यकिंकर दास, अंबिका दास, शक्तिपद साव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.











