जमशेदपुर: मानगो रोड नंबर 1 के पास रविवार की रात पारडीह से जेम्को जा रहे कार चालक के साथ मारपीट हुई. युवकों ने व्यक्ति की कार का लुकिंग ग्लास भी तोड़ दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक पारडीह से जेम्को जा रहा था. उनके आगे एक बोलेरो चल रही थी. बोलेरो कार में दो युवक सवार थे.(नीचे भी पढ़े)
मानगो रोड नंबर 1 के पास युवकों ने कार को रोका और कार चालक से कहा कि वह हार्न क्यों बजा रहा है. इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.











