
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई फाटक के पास स्थित एक टायर के अवैध दुकान में आग लग गई. यहां पर पंचर की दुकान थी, जिसका टायर वहा रखा गया था वही अचानक से सुबह-सुबह आग लग गई. आग लगने की घटना की जानकारी दमकल को दी गई जिसके बाद दम कालों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई. चूंकि की टायर में आग लगी थी इस कारण पूरा इलाका धुआं धुआं से भर गया. बताया जाता है कि उस इलाके में बेवजह के टायर रख दिए गए हैं जिस कारण यह घटना दूसरी बार हुई है. बगल में रेलवे लाइन है, रेलवे का फाटक है, जहां से आने जाने वाले लोगों और ट्रेन के परिचालन पर भी इसका असर पड़ता है. फिलहाल कुछ घंटे के ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया गया.



