देवघर: विजय संकल्प रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देवघर की भूमि और बाबा के चरणों में मेरा सादर प्रणाम,जय जोहार. विश्व में सबसे पहले तरल नैनो यूरिया बनाकर इफको ने एक बहुत बड़ा काम किया है. देवघर की इस पवित्र भूमि पर बना ये कारखाना पूरे संथालपरगना का विकास सुनिश्चित करेगा. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कोरोना में हमने तय किया था कि सरकार किसी भी घर का चूल्हा बंद नहीं होने देगी, हमने ढाई साल तक प्रति व्यक्ति-प्रति माह पांच किलो अनाज मुफ्त पहुंचाया है. अब एक और साल तक हम गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाएंगे.(नीचे भी पढ़े)

केंद्रीय गृह मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की सरकार ने गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हित को हमेशा वरीयता दी है. आजादी के बाद पहली बार एक गरीब आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी है, यह हर गरीब का सम्मान है. हर आदिवासी का सम्मान है.(नीचे भी पढ़े)

भारत में अगर कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है तो वो झारखण्ड में है. गरीबों और आदिवासियों के विकास का पैसा दिल्ली के दरबार में पहुंचाया जा रहा है. जनता सब जानती है.हेमंत बाबू चुनाव में आ जाओ, जनता आपको हटाने को तैयार बैठी है.गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि वोट बैंक के लालच में यहां घुसपैठिए घुसाए जा रहे हैं, वो आदिवासियों की जमीन हथिया रहे हैं, बच्चियों पर अत्याचार कर रहे हैं और सीएम हेमंत बाबू मुस्कराते हुए यह सब देख रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)

इस क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है. ये क्षेत्र साइबर क्राइम का हब बन गया है. यहां बच्चों को गलत रास्ते पर ले जाकर बड़े-बड़े अपराध हो रहे हैं. भारत सरकार ने साइबर क्राइम से लड़ने के लिए जितनी भी मदद देनी चाही.इस बार लोकसभा के चुनाव में सभी सीट बीजेपी की झोली में लाने का संकल्प लें.कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाते हुए अमित साह ने कहा यह संथाल की भूमि आजादी का इतिहास लिखने वाली धरती है.



