देवघर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देवघर पहुंच कर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई. बाबा मंदिर पहुंच कर उन्होंने वहां शोड़षोपचार विधि से बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की. (नीचे भी पढ़ें)

मंदिर के पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा संपन्न करायी. श्री शाह ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर देश में सुख-शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की. पूजा के उपरांत केंद्रीय गृह मंत्री को झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख ने मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका अभिनंदन किया. (नीचे भी पढ़ें)
इससे पूर्व देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, देवघर के विधायक नारायण दास, संताल परगना के उप महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट एवं अन्य वरीय जनप्रतिनिधियों ने भी नका स्वागत किया.














