रामगोपाल जेना,मझगांव: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी प्रखंड स्थित छोटे से गांव चेडियापहाड़ी से निकलकर झारखंड की राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले मझगांव के झामुमो विधायक निरल पूर्ति को झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर विधायक निरल पूर्ति को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से नवाजा गया. करीब दो दशक के राजनीतिक सफर में उन्होंने संघर्ष, हार और जीत के कई दौर देखे, लेकिन क्षेत्र की राजनीति में अपनी सक्रियता बनाए रखी. वर्ष 2005 में पहली बार विधानसभा पहुंचने वाले निरल पूर्ति को मझगांव की जनता ने चार बार अपना प्रतिनिधि चुना है. उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगने के बाद उनके राजनीतिक सफर की एक नई उपलब्धि जुड़ गई है. निरल पूर्ति की राजनीतिक यात्रा केवल चुनावी जीत तक सीमित नहीं रही है. चेडियापहाड़ी गांव से शुरू हुआ उनका सफर आज झारखंड विधानसभा के प्रतिष्ठित सम्मान तक पहुंचा है. एक साधारण ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले निरल पूर्ति ने किसान और समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बनाई. उनके पिता का नाम जुनास पूर्ति है. परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं. उनकी पत्नी पेशे से नर्स हैं.(नीचे भी पढ़े)
2005 में पहली बार विधानसभा पहुंचे, तीन बार से लगाए हैट्रिक: निरल पूर्ति ने वर्ष 2005 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर पहली बार मझगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में जीत दर्ज कर उन्होंने पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया. पहली जीत ने उन्हें क्षेत्र की राजनीति में मजबूत पहचान दिलाई. हालांकि, वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. चुनावी हार के बावजूद उन्होंने राजनीतिक सक्रियता नहीं छोड़ी और क्षेत्र में अपना जनसंपर्क बनाए रखा. वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में निरल पूर्ति ने शानदार वापसी करते हुए फिर से जीत हासिल की. इसके बाद वर्ष 2019 और 2024 के विधानसभा चुनावों में भी मतदाताओं ने उन पर भरोसा जता कर जीत की हैट्रिक लगवाया. लगातार तीन चुनावों में जीत के साथ उन्होंने मझगांव विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ को मजबूत किया. इस तरह वर्ष 2005, 2014, 2019 और 2024 में जीत दर्ज कर वह चार बार विधायक बने. बीच में वर्ष 2009 की हार उनके राजनीतिक सफर का एक चुनौतीपूर्ण दौर रहा, लेकिन उन्होंने दोबारा जनता का विश्वास हासिल करने में सफलता पाई.(नीचे भी पढ़े)
यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा के बेला चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत, पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी पुलिस
चार बार विधायक बनने के बाद विकास की उम्मीदें भी बढ़ीं: मझगांव विधानसभा क्षेत्र भौगोलिक और सामाजिक दृष्टि से विविधताओं वाला इलाका है. यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, बिजली और रोजगार जैसे मुद्दे पर लगातार कार्य किए गए हैं. खासकर दूरस्थ गांवों में बुनियादी सुविधाओं और सड़कों का जाल बिछा दिया गया है. चार बार विधायक चुने जाने के बाद निरल पूर्ति से क्षेत्र की जनता की अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं. अब उनके सामने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव को विकास कार्यों में बदलने की जिम्मेदारी है.(नीचे भी पढ़े)
गांव से शुरू हुआ सफर, अब विधानसभा के सम्मान तक पहुंचा : चेडियापहाड़ी गांव से निकलकर झारखंड विधानसभा तक पहुंचने और चार बार मझगांव का प्रतिनिधित्व करने वाले निरल पूर्ति के लिए उत्कृष्ट विधायक का सम्मान राजनीतिक जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. उनके चयन की खबर के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी है तथा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं. हालांकि, इस सम्मान के साथ क्षेत्र की जनता की उम्मीदें भी जुड़ी हैं. आने वाले समय में मझगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति, ग्रामीण समस्याओं के समाधान और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के मोर्चे पर उनका कामकाज महत्वपूर्ण होगा.















