जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) खनन विभाग ने छह बड़े खननन कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गयी है. इसके तहत छह कारोबारियों को कहा गया है कि अगर वे लोग एक सप्ताह के भीतर किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं करते है या पैसे जमा नहीं कराते है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. कोल्हान के खान उपनिदेशक की ओर से इसके लिए नोटिस जारी कर दी गयी है. इन लोगों को कहा गया है कि वे लोग बड़े बकायदार है, लेकिन इन बकायदारों द्वारा किसी तरह का कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. इस नोटिस के जवाब में किसी तरह का कोई कदम नहीं उठाया गया तो फिर नियमानुकूल सख्त कार्रवाई की जायेगी, ऐसी चेतावनी दी गयी है. जिन लोगों को यह नोटिस दी गयी है, इसमें जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड वाटिका ग्रीन सिटी निवासी अजय कुमार अग्रवाल है, जिन पर 299750.00 लाख रुपये, भिलाईपहाड़ी के मेसर्स यू मिनरल प्रोफेशर साहिद अली, सोनारी निवासी त्रिलोकीनाथ चौधरी, कदमा उलियान धनंजय पथ निवासी चंद्रिपाक मिनरल पर एक बकाया 982719.00 लाख रुपये और दूसरा 3005584.00 लाख रुपये का है. वहीं, सोनारी निवासी त्रिलोकीनाथ चौधरी पर दो बकाया है, जिसमें एक 557448.00 और दूसरा भी इतना ही राशि का बकाया है. मेसर्स यू मिनरल पर 4057469.00 लाख रुपये का बकाया है.




