जमशेदपुर : जेम्को गुरुद्वारा में आगामी 26 फरवरी को जमशेदपुर अकाली दल की ओर से अमृत संचार कराया जायेगा. जबकि गुरुवार को सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब में बाबा दीप सिंह की शहीदी को समर्पित कीर्तन समागम में 19 सिखों ने अमृत पान कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं. (नीचे भी पढ़ें)

सीतारामडेरा गुरुद्वारा में पुरुष, महिला और बच्चों समेत कुल उन्नीस लोग गुरु महाराज गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख अरदास के बाद गुरु की बताई राह पर चलने की शपथ ली एवं अमृत छक कर गुरु के सच्चे सिख बन गये. अकाली दल जमशेदपुर एवं सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय अमृत संचार कार्यक्रम में सिखों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. अकाली दल जमशेदपुर के जत्थेदार ज्ञानी जरनैल सिंह, भाई सुखदेव सिंह खालसा, भाई हरजीत सिंह, भाई रविन्दर सिंह, भाई रविन्दरपाल सिंह ने अरदास के उपरांत सभी को अमृत पान कराया. (नीचे भी पढ़ें)
अकाली दल के भाई रविन्दरपाल सिंह ने बताया कि आगामी 26 फरवरी, रविवार को जेम्को गुरुद्वारा साहिब में भी अकाली दल द्वारा अमृत संचार का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने इसके मद्देनजर इच्छुक सिखों से बड़ी संख्या में पहुंच कर अमृत पान कर गुरु वाले बनने की अपील की. अमृत संचार कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रंथी भाई भूपिन्दर सिंह व भाई प्रीतपाल सिंह के अलावा चरणजीत सिंह ने अहम भूमिका निभायी.












