गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के महुलिया पंचायत भवन में शुक्रवार को सरकार की सर्व जन पेंशन योजना के लाभुकों में स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में मुखिया नेहा सिंह के उपस्थिति में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग और निराश्रित लाभुकों के बीच कुल 8 स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किये गये. (नीचे भी पढ़ें)
उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने लाभुकों के बीच अपने विचार रखे. मुखिया नेहा सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे प्रखंड कार्यालय से स्वीकृति प्रमाण पत्र निर्गत होंगे, वैसे-वैसे लाभुकों के बीच सामूहिक रूप से उन्हें वितरित किया जायेगा. उन्होंने पंचायत में अब भी बचे असहाय व्यक्ति या विधवा महिला, दिव्यांग से आवेदन जमा कराने को कहा एवं उन्हें कोई भी समस्या आने से तत्काल उनको अवगत कराने की हिदायत दी.




