रांची : रांची में सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बड़े बेटे विवेक कुमार महतो ने सोमवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. विवेक की आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है. विवेक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद जनरल कंपटीशन की तैयारी कर रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत कुछ समय से अवसाद ग्रस्त चल रहा था, जिसके लिए रांची के ही मेडिका अस्पताल से इलाज करा रहा था. घटना की जानकारी के बाद विधायक इंद्रजीत महतो और उनकी पत्नी की भी तबीयत खराब हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.











