चाकुलिया : बहरागोड़ा विधायक समीर महंती ने सोमवार को चाकुलिया प्रखंड के केरूकोचा उत्क्रमित उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. विधायक ने वहां विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं पदेन सचिव ललित मोहन त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक की, जिसमें विद्यालय के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. बैठक में शिक्षकों ने स्कूल के मुख्य द्वार से विद्यालय भवन तक सड़क बनवाने एवं विज्ञान प्रयोगशाला, पाठय पुस्तकों की भी मांग की. श्री महंती ने स्कूल की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया. बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नंद किशोर तिवारी, विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि समीर दास, मुखिया पानो हांसदा, विशाल बारिक, शिक्षक आशीष लोमगा, पीयूष कांत घोष, अबीर कुमार महतो, संजीव कुमार घोष, पार्वती मुर्मू, मधु कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे.











