जमशेदपुर : साकची ठाकुरबाड़ी रोड़ स्थित महालक्ष्मी, राणीसती दादी एवं अंजनी माता मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव 21 फरवरी से 23 फरवरी तक मनाया जा रहा है. सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट की ओर से आयोजित हो रहे इस अनुष्ठान के तहत आज माता अंजनी एवं बालाजी महाराज का पूजन हुआ, जबकि संध्या समय सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया. सुंदरकांड पाठ का वाचन मुंबई से पधारे प्रेम प्रकाश दुबे ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

बुधवार को होगा महालक्ष्मी का 11 हजार फूलों से अर्चन
बुधवार को माता महालक्ष्मी का पूजन होगा एवं प्रातः 10:00 बजे से माता महालक्ष्मी का 11 हजार फूलों से पुष्पार्चन होगा. इसके पश्चात संध्या 04:00 बजे मंदिर कमेटी से जुड़ी महिलाओं की ओर से राणी सती दादी को मेहंदी लगाई जाएगी एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन की प्रस्तुति होगी. (नीचे भी पढ़ें)
गुरुवार, 23 फरवरी को मुख्य आयोजन होगा, जिसमें प्रातः 9:00 से तीनों देवियों का पूजन, चंडीपाठ एवं दोपहर 12:30 बजे से ज्योति दर्शन एवं अपराह्न 3 बजे से मंगल पाठ का आयोजन होगा. इसके लिए कोलकाता से सौरव मधुकर एवं उनकी टीम पधार रही है. (नीचे भी पढ़ें)

आज के आयोजन में प्रमुख रूप से कमल अग्रवाल, प्रमोद भालोटिया, राजकुमार चंदुका, आर के चौधरी, सुरेश कांवटिया, अमित अग्रवाल, अंकित मोदी, सुमित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सुरेश खेमका, नरेश संघी, ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रमोद जालुका,मनोज अग्रवाल, सतीश शर्मा, विष्णु धानुका आदि मौजूद रहे.











