जादूगोड़ा : जादूगोड़ा-पोटका क्षेत्र में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटना और मौत के आकड़े चौकाने वाले है. इधर लोगों को सड़क हादसे और बर्बाद होती जिंदगी को बचाने के लिए डीएसपी चंद्रशेखर आजाद आगे आए है. बुधवार को डीएसपी चंद्र शेखर आजाद और जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव झा अगुवाई में जादूगोड़ा मोड चौक पर सड़क और यातायात सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया है. इस अभियान में कई यूसील और गैर कम्पनी कर्मी लापरवाह दिखे और बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े गए. (नीचे भी पढ़ें)
इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा के दिव्यांग को राष्ट्रपति से मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, रांची से दिल्ली के लिए रवाना
इधर पकड़े गए लोगों को डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी संजीव झा ने गुलाब फूल भेंट कर हेलमेट की सुरक्षा और उसके महत्व से अवगत कराया कराया. इसके साथ ही सड़क और यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया. इसके पूर्व इस मौके पर जागरूकता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई. जिसके जरिए नशा कर वाहन न चलाने, नाबालिक बच्चों को वाहन न देने, हेलमेट पहन कर वाहन चालने का संदेश पुलिस कर्मियों ने जनता को दिया था.












