घाटशिला : घाटशिला के भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देबदूत सोरेन कालचिती गांव में आयोजित चार दिवसीय हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुई. श्रीमती सोरेन ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख शांति और समृद्धि के लिए कामना की. (नीचे भी पढ़ें)
डॉ सुनीता ने कहा कि भक्ति में ही शक्ति है, भक्ति करने का मतलब भले ही भगवान को प्रसन्न करना हो पर निश्छल हृदय से भक्ति करने पर मन को शांति और बुद्धि को तीक्ष्णता प्राप्त होती है. मौके पर कालचिति के मुखिया बैद्यनाथ मुर्मू, दिलीप महतो, डॉ बासुदेव महतो, धर्मेंद्र महतो, नीमा रजक, ठाकुर मुर्मू, रघुवंश मिश्रा, मदन टुडू समेत अन्य उपस्थित थे.












