रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने बीती आधी रात चक्रधरपुर प्रखंड के पदमपुर पंचायत के लोड़िया गांव के समीप पशु तस्करी कर ले जा रहे 100 से अधिक गोवंश पशुवों को जब्त किया है. छापामारी अभियान चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया. जिसमें 100 से अधिक गोवंशिय पशुओं को जब्त किया गया है. तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. वहीं आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है.












